Trending

Jaunpur : ​पत्रकारिता में निष्पक्ष एवं अडिग रहने पर दिया गया जोर

टीम संचार सेतु

केएस यादव
जौनपुर। मुम्बई के पत्रकार व मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव के साथ ने पत्रकार भवन में मीडिया से जुड़े लागों से मुलाकात कर वहां के पत्रकारिता के विषय पर चर्चा। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव ने बताया कि मुंबई में पुलिस प्रशासन का एक अधिकारी प्रदिन सांयकाल पत्रकार वार्ता करते हैं और दिनभर की घटनाओं के बारे में जानकारी दिया हैं। यहां के पत्रकारों ने यहां पर ऐसा नहीं होता, बल्कि पुलिस अपनी उपलब्धियों सहित अन्य समाचारों के बारे में मीडिया सेल के बारे में जानकारी देती है और उसी पर बाइक भी रहता है। सेल पर जो भी रहता है, एक पक्षीय रहता है। पत्रकारों ने बताया कि बड़ी खबरों के साथ उसका फालोअप भी आवष्यक है। ग्रामीण पत्रकार मेहनत कर जाकर छानबीन कर खबरों की सटीक जानकारी देते है।
इस अवसर पर पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, प्रो0 आशाराम, संजय अस्थाना, कृपाशंकर यादव, विवेक सिंह, काजू सिंह, नीरज सिंह, अरशद, वीरेंद्र सिंह, अजय पाण्डेय सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!