Trending

Jaunpur : ​छात्र की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के पास हंगामा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कालेज के गेट के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मेडिकल कालेज के छात्र की मौत से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को चक्का जाम किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। बताते हैं कि जाफरपुर गांव निवासी दीपचंद यादव पुत्र विजय बहादुर मेडिकल कॉलेज में ओटी टेक्निशियन का कोर्स कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। रोज की तरह वह अपने दो पहिया वाहन से मेडिकल कालेज में पढ़ने आया था। क्लास करने के बाद वह घर जा रहा था। मेडिकल कॉलेज गेट के पास जौनपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज के छात्र भी हतप्रभ रहे। घटना से आक्रोशित छात्र सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छात्रों को समझा कर वहां से हटाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!