Trending

Jaunpur : ​निरंकारी मिशन के 'प्रोजेक्ट अमृत' का तृतीय चरण

टीम संचार सेतु

स्वच्छ जल-स्वच्छ मन की ओर एक सार्थक कदम
जौनपुर। 'प्रोजेक्ट अमृत' कार्यक्रम के तहत 'स्वच्छ जल' 'स्वच्छ मन' परियोजना को साकार रूप देने के लिए 'गोमती नदी के तट 'राम घाट' को स्वच्छ करने का कार्य 23 फरवरी दिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं द्वारा अमरनाथ विश्वकर्मा (क्षेत्रीय संचालक) के मार्गदर्शन में किया जायेगा। इसके अलावा अमृत परियोजना का क्रियान्वयन जौनपुर जोन के सभी शाखाओं में किया जायेगा। यह जानकारी जौनपुर जोन के जोनल इंचार्ज अशोक सचदेव ने स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल को दिया। इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु 'प्रोजेक्ट अमृत' के अंतर्गत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' परियोजना के तृतीय चरण का शुभारंभ 23 फरवरी रविवार को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना नदी के छठ घाट आई.टी.ओ. दिल्ली पर किया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!