Trending

Jaunpur : एनएसएस के माध्यम से आम जनमानस में फैलाती है जागरूकता: डा. विजय

टीम संचार सेतु

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी में आयोजित एन0एस0एस0 सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए डॉ0 विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कहा कि एन0एस0एस0 के माध्यम से आम जनमानस में जगरूकता फैलती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 यशवंत सिंह प्रोफेसर ला विभाग टी0डी0 कॉलेज ने कहा कि एन0एस0एस0राष्ट्र सेवा का एक माध्यम है। कार्यक्रम के प्रारंभ में आये अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके पूजन किया।
छात्राओं द्वारा आये अतिथियों के लिये स्वागत गान सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 शैलेन्द्र सिंह, महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं आये अतिथियों का परिचय एवं आभार ज्ञापन प्रबन्धक डॉ0 समर बहादुर सिंह ने किया।
कार्यक्रम में डॉ0 सीमा सिंह प्राचार्य, डॉ0 तिलकराज सिंह, डॉ0 अनुज प्रताप सिंह, डॉ0 प्रियंका सिंह, डॉ0 प्रशांत सिंह, डॉ0 सकील अहमद, डॉ0 अखिलेश सिंह, डॉ0 मधुबाला मिश्रा, डॉ0 विनय उपाध्याय, डॉ0 सुधाकर सिंह, डॉ0 महेश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रवीण मिश्र ने किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!