Trending

Jaunpur : ​दयाल सरन जिलाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव बनाए गए महासचिव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव विमलेश श्रीवास्तव से विचार विमर्श कर जिले के टीम का गठन किया जिसमें जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार बनाए गए। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव बनाए गए। जिला संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव बनाए गए। जिला कोषाध्यक्ष पद पर शिखर कांत श्रीवास्तव और जिला सचिव पद पर अमूल्य श्रीवास्तव, दिवांशु श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव डब्बू, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्रीमती ममता श्रीवास्तव बनाए गए। जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारणी की प्रथम बैठक 11 फरवरी को रात्रि 8 बजे मेरे आवास पर होगी जिसमें संगठन मजबूती प्रदान करने की चर्चा होगी। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर की टीम बनने पर बधाई देने वाले में वरिष्ठ नेता राकेश श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, गिरिजेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, सुरेश अस्थाना, अजय वर्मा अज्जू, डॉ. अशोक अस्थाना, संतोष श्रीवास्तव सोनू, अमर श्रीवास्तव, संतोष निगम, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आदि लोगों ने बधाई दिया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!