Jaunpur : ​फरियादियों की समस्याओं का हो प्रभावी निस्तारण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना। कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। डीएम के द्वारा समस्त लेखपाल को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की ऐसी समस्याएं जिनका निस्तारण मौके पर किया जाना संभव है, उसे प्राथमिकता देते हुए निस्तारित कराएं। इस दौरान 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 20 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم