Trending

करोड़ों का फ्राड करने वाला प्राइवेट बैंक का मुखिया गिरफ्तार। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम क्षेत्र में बीते 4 वर्षों से श्री गजानन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज नाम से प्राइवेट बैंक चलाने वाले मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार श्री गजानन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ऊपर आम जनता के करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। सोमवार रात्रि को अपने पैसे को वापस पाने की चाहत में सैकड़ों लोग लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां पुलिस चौकी पर डटे रहे। लोगों की भीड़  देख पुलिस ने आरोपित अशोक श्रीवास्तव को लाइन बाजार थाने भेज दिया। अशोक श्रीवास्तव गजानंद ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का मुख्य संचालक मुखिया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार श्री गजानन गुरु ऑफ इंडस्ट्रीज लगभग 4 वर्षों से शीतला चौकिया धाम क्षेत्र में अपना शाखा कार्यालय खोलकर सक्रिय था। उसने अगल-बगल क्षेत्र के युवा लड़कों को चुनकर बैंक एजेंट बनाया और एजेंट के माध्यम से आम आदमी की गाड़ी कमाई के रुपए को दोगुना करने तथा मासिक आईडी 

खोलकर रिफंड का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा करवाया। बीते 18 नवम्बर 2024 को बैंक में अचानक ताला लगाकर चलता बना। सोमवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि अशोक श्रीवास्तव आजमगढ़ जिले मुबारकपुर थाने में ऐसे ही बैंक घोटाले के मामले में  पुलिस ने पकड़ा गया है। जौनपुर शीतला चौकियां धाम से दर्जनों लोग इकट्ठा होकर के आजमगढ़ मुबारकपुर थाने पर पहुंचे वहां अपनी आप बीती बताई इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने जौनपुर की लाइन बाजार पुलिस से संपर्क किया। लाइन बाजार थाने से पुलिसकर्मी आजमगढ़ पहुंचे। अशोक श्रीवास्तव को रात्रि 8 बजे लेकर जौनपुर शीतला चौकियां चौकी पर आए वहां बैंक के कई खाताधारक भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ जमा होने पर अशोक श्रीवास्तव को पुलिस लाइन बाजार थाने ले गई। वहीं बैंक के मुख्य आरोपी अशोक श्रीवास्तव के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर क्षेत्र के सैकड़ों परिवार के गाढ़ी कमाई पुनः वापस मिलने की संभावना है। पुलिस जांच पड़ताल कर पूछताछ कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!