रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध रूप में किशोरी की लाश मिली। Sanchar Setu
personटीम संचार सेतु
يناير 31, 2025
share
बदलापुर, जौनपुर। जौनपुर जंक्शन राजकीय रेलवे पुलिस थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे कि है वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा रेलवे ट्रैक के पास महिला की लाश देखकर स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर बाद यह जानकारी जब श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन मास्टर को हुई तब उन्होंने जीआरपी भंडारी को सूचना दिया। किशोरी की उम्र लगभग 20 वर्ष आंकी गई है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लाश की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने लाश को कब्जे में ले लिया है और अभी भी उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या तो कोई दुर्घटना बता रहा है। फिलहाल किशोरी की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश संदिग्ध मानी जा रही है। अब यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।