ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन समेत तीन की मौत। Sanchar Setu














(रियाजुल हक)
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रासिंग के निकट (फायर बिग्रेड) अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार 
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार तीन की मौत आज बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार मीरपुर लाइन बाजार से अपने मौसी के घर अरुण 32 वर्ष पुत्र श्याम आरती 18 वर्ष पुत्री श्याम बबीता 12 वर्ष पुत्री राजेंद्र गुरुवार की दोपहर अपने मौसी के घर से बाइक से तीन लोग निकले थे जैसे ही वे अकबरपुर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुचे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उन तीनों की मौके पर मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post