Trending

भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल किया। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर के पास शनिवार की देर शाम को भाजपा के युवा मोर्चा के सिरकोनी मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र 29 वर्ष पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र पुत्र अनिल मिश्र किसी काम से सिरकोनी बाजार गए थे, वे अपने गांव राजेपुर लौट रहे थे। सिरकोनी बाजार से एक बाइक पर सवार चार बदमाश उनका पीछा करने लगे ऊक्त बगीचे के पास चारो बदमाश विशाल मिश्र पर चलती बाइक पर ही लाठी डंडे व सरिया से हमला कर दिया।वे हमले में बाइक सहित गिर गए।उनके सिर में काफी चोट आई। घटना की जानकारी पर तत्काल लोग मौके पर पहुंच गए। 
उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया।फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी जलालपुर घनानंद त्रिपाठी को दिया। उनकी सूचना पर वे मौके पर पहुंच कर गए। खबर लिखे जाने तक तहरीर नही मिली थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!