(एम0 ए0 अंसारी)
वाराणसी। वाराणसी जंक्शन कैंट के कैंपस में वन रूपी क्लिनिक स्थित
मधुमेह जागरूकता अभियान डॉ0 एच0डी0 सिंह कार्डियो के तत्वावधान में टीम यू0 एस0 वी0 के साथ एक अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे प्रदेश में वर्ष में एक बार नए वर्ष 1 जनवरी को कैंप लगा कर निःशुल्क मधुमेह की जांच की जाती है।जानकारी के अनुसार आज कैंट पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रेल यात्रियों व अन्य लोगों का निःशुल्क मधुमेह की यू0एस0वी0 टीम द्वारा जांच की गई।
टीम में अपना सहयोग देने वाले रविन्द्र यादव, शुभम गुप्ता, शुभम यादव, अभिषेक मिश्रा, तन्मय द्विवेदी, सोन प्रताप सिंह, विकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।



Post a Comment