Trending

Mumbai : ​वर्षा गायकवाड़ ने किया डॉ. किशोर सिंह के मुंबई कांग्रेस कैलेंडर का विमोचन

टीम संचार सेतु

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आज मुंबई कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन में मुंबई महासचिव डॉ किशोर सिंह के मुंबई कांग्रेस कैलेंडर 2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी कचरु यादव, जयकांत शुक्ला, विकास पांडे, प्रदीप चौबे, धनंजय तिवारी, रहनुमा सिद्दीकी, संदीप कांडके, पूर्व नगरसेवक बब्बू खान, राजा रहबर, अरुण सिंह, हिना गजाली समेत अनेक लोग उपस्थित रहे । वर्षा गायकवाड ने प्रतिवर्ष डॉ किशोर सिंह द्वारा विगत अनेक वर्षों से प्रकाशित किया जा रहे मुंबई कांग्रेस कैलेंडर के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!