Trending

Jaunpur : ​दिनदहाड़े नीलगाय की हत्या करने वाले भेजे गए जेल

टीम संचार सेतु

शेर बहादुर यादव
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के संतालपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े नीलगाय की हत्या करने वाले 3 आरोपी जेल भेज दिए गए। घटना के विषय में आपको बताते चलें कि बुधवार के दिन 2 बजे के लगभग संतलपुर गांव के जंगल में 5 लोगों द्वारा मिलकर 2 नीलगाय की हत्या कर दी गई थी जिसमें समाजसेवी संदीप पांडे की सक्रियता से मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अमित सिंह द्वारा 3 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था जिसकी विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया उनके कब्जे से 2 लोहे का चाकू व 2 गड़ासा बरामद किया गया। जेल जाने वाले में नूर हसन चूड़ी हार निवासी लाज़ीपार मुख्तार अली निवासी लाजीपार व चंदन माली निवासी संतालपुर शामिल हैं बाकी दो लोगों की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!