Trending

Jaunpur : ​डीएम संग तमाम अधिकारियों ने नेता जी को किया याद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सिद्धान्तों, विचारों और देश की आजादी दिलाने में उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा सुभाष चंद्र के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नेता जी स्वयं में प्रकाश पुन्ज थे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने के बाद भी इसे छोड़कर उन्होंने भारत माता की सेवा करने का रास्ता चुना, उनके अन्दर नेतृव करने की जो क्षमता थी तथा जो जीजिविषा थी, उसी के दम पर संघर्ष करते हुए देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य ने नेता जी के महान व्यक्तित्व के सम्बन्ध में अपने विचारों को साझा किया। इस अवसर पर विशेष शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र नरायण सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!