Jaunpur : ​गोपाल हत्याकांड : मर्डर केस की कहानी कुछ और ही है...

हत्या के बाद रामबाग कालोनी में दहशत का माहौल
जौनपुर। लाइन बाजार के पचहटिया में स्थित रामबाग कालोनी में गुरुवार की शाम सोनी किन्नर के ड्राइवर रहे गोपाल विश्वकर्मा 35 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं आसपास के लोग शुक्रवार को घटना स्थल पर जुटे रहे और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। किन्नर पायल, रूही, किरन और रानी ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोगों में सम्पत्ति का कोई विवाद नहीं था और न ही कोई वर्चस्व की लड़ाई है। किन्नर की संपत्ति किन्नर को ही जाती है। ड्राइवर का जो रहता है उसको दिया जाता है। घर में मौजूद शीला ने बताया कि रात को मैं खाना बना रही थी। गोपाल घर के सामने ही अलाव के पास अकेला बैठा था। तभी गोली चलने की आवाज आई। हम सभी लोग दौड़कर बाहर आए। दो युवक सड़क पर खड़े बाइक की ओर जा रहे थे। तीसरा बाइक पर सवार था गाड़ी स्टार्ट कर सभी भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में हैं। पायल किन्नर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी गोपाल शादीशुदा था। हम लोगों के साथ ही रहता था। गोपाल अपने घर भी आया जाया करता था। उसका किसी से कोइ विवाद नहीं था। गोपाल की मां की मृत्यु हो गई थी। उसी कर्मकांड में गया था। वापस आया तो इस तरह की घटना हो गई। फिलहाल कारण कुछ भी हो। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post