Jaunpur : ​स्टार क्लब संस्था ने डांस प्रतियोगिता का किया आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान पर स्टार क्लब संस्था द्वारा जूनियर एवं सीनियर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसके मुख्य अतिथि दिनेशकांत यादव समाजसेवी रहे। कार्यक्रम को जज करने के लिये जोहर जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रथम स्थान सोनाली गौतम, द्वितीय परी राजभर, तृतीय लकी यादव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक विवेक गुप्ता ने किया। अंत में विवेक गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post