Trending

Jaunpur : ​दंपति की बरामदगी को लेकर तीसरे दिन भी थाने पर प्रदर्शन

टीम संचार सेतु

शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में घर से लगभग 400 मीटर दूर खेत की सिंचाई करने आए दंपति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के मामले में घटना के तीसरे दिन भी उनकी बरामदगी व कार्रवाई की मांग को लेकर सौ से अधिक ग्रामीण थाना गेट पर प्रदर्शन किए। 20 मिनट तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के समझाने बुझाने के बाद उनका आक्रोश शांत हुआ। सीओ ने बताया कि दंपति की तलाश युद्ध स्तर पर करायी जा रही है। दंपति के स्वजनों के अंदेशे को भी पुलिस जांच का अहम बिंदु मानकर चल रही है। नहर, कुआं, सेवई नाला व गोमती नदी में भी गोताखोरों की मदद से तलाश करायी जा रही है। बहुत जल्द उन्हें वे जिस भी अवस्था में होंगे, बरामद कर लिया जाएगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!