Trending

Jaunpur : दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक घायल

टीम संचार सेतु

घायलों की हालत गम्भीर, जिला चिकित्सालय रेफर
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इमरानगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो बाइकों में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया जिसमें जौनपुर के सिपाह मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय दावर पुत्र सिद्दीक़ व 38 वर्षीय अहद पुत्र शफीक व मजडीहा गांव निवासी 24 वर्षीय रेहान पुत्र इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गये।
सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दिया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!