Trending

Jaunpur : ​अधिकारियों के समय से नहीं आने पर मायूस लौटे उपभोक्ता

टीम संचार सेतु

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद स्मार्ट मीटर के विरोध कर रहे कस्बे के लोगों को समझाने का समय देकर बिजली विभाग के अधिकारी गुरुवार को समय पर नहीं आये। इसी के चलते अधिकारियों के इन्तजार में एकत्रित नागरिक उन्हें कोसते हुए घर वापस लौट आये।
ज्ञात हो कि बुधवार को नगर पंचायत कस्बे में बाजार में स्मार्ट मीटर लगया जा रहा था। जब इसकी जानकारी नागरिकों को हुई तो सभी एक स्वर से स्मार्ट मीटर का विरोध करना शुरू कर दिया।लोगों ने कहा कि यहां स्मार्ट मीटर की कोई आवश्यकता नहीं है। हम पुराने मीटर से ही संतुष्ट हैं।
नगरवासी जब विरोध करने लगे तब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करके लोगों के विरोध की बात बताया। इस पर अधिकारियों ने गुरूवार को दोपहर में 1 बजे नगर पंचायत कार्यालय पर पहुॅचकर बिजली उपभोक्ताओं की बात सुनने का आश्वासन दिया था। काफी लोग नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गये। दो घण्टे के इंतजार के बाद जब अधिकारी नही आये तो लोग मायूस होकर घर वापस लौट गये। हालांकि लोगों के जाने के बाद अधिकारी आये। उनसे किसी से मुलाकात नहीं हो सकी।
इस अवसर पर पूर्व सभासद चन्द्रशेखर सरोज, शाह नेयाज अहमद, इजहार हुसैन, बबलू निगम, पिन्टू गुप्ता, आशीष निगम, संजय शर्मा, जावेद रंगरेज, अंकुश मोदनवाल, कल्लू हलवाई सहित भारी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!