Jaunpur : मैहर मन्दिर में हजारों भक्तों ने टेका मत्था

जौनपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के आस्था का तीर्थ मां शारदा शक्तिपीठ में 2025 के आगमन पर प्रातःकाल से ही लोग शारदा मइया के दर्शन करने आये। अपार भीड़ के साथ श्रद्धालुओं द्वारा नये वर्ष में मां शारदा रानी एवं देव विग्रहों का दर्शन किये। साथ ही अपनी मनोकामनाओं एवं वर्ष भर स्वस्थ रहने की कामना किये। देखा गया कि मंदिर में देर रात्रि तक लोग दर्शन करते रहे। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post