Trending

Jaunpur : ​मिशन शक्ति-5 : महिलाओं को किया गया जागरूक

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाएं जा रहे मिशन शक्ति सीजन-5 जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार की सुबह महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व रीना ने नगर के आज़ाद शिक्षा केन्द्र पर महिलाओं और छात्राओं को पम्पलेट बांटकर जागरूक किया। मिशन शक्ति के दीदी अभियान के तहत जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फौरन 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिलाओं व छात्राओं में पम्पलेट वितरित किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!