Jaunpur : ​भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 40 दावेदार

जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 9, 10 जनवरी को होगा। चुनाव अधिकारी त्रियम्बम त्रिपाठी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए लगभग 40 दावेदार हैं लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह चुनाव मतदान के जरिए होगा कि आम सहमती से होगा। इस चुनाव को लेकर एक महीना से रस्साकसी चल रही थी। इस पद को हथियाने के लिए कुछ दावेदार प्रदेश के बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा भी कर चुके हैं। यह चुनाव इतना निष्पक्ष और किस करवट बैठेगा यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी होने के बाद इस पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم