Trending

Jaunpur : 26 जनवरी तक चलेगा 58वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। आज जहां देश—दुनिया में समाज हर प्रकार से संकीर्णता और तंगदिली के दायरों में बंटा हुआ है, वहीं संत निरंकारी मिशन इन दीवारों को गिराकर विस्तार की ओर प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में महाराष्ट्र का 58वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 24 से 26 जनवरी को पुणे में आयोजित है जिसमें 'विस्तार असीम की ओर' विषय के आधार पर आध्यात्मिक मंथन का दिव्य रूप सजेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दी है जिन्होंने बताया कि लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में सजने वाले भक्ति के इस महायज्ञ में देश और विदेशों से जहां लाखों श्रद्धालु भक्त और गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। वहीं जौनपुर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त संत समागम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। संत निरंकारी मिशन समागम चैयरमैन शम्भूनाथ तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, कैंटीन, सहायता, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सेवाओं को निभाने के लिए संत निरंकारी सेवादल के लगभग 16 हजार सदस्य समर्पित भावना से जुटे रहेंगे। संत समागम के तीनों दिन दोपहर 2 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें अनेक विद्वान अपने भाव व्यक्त करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!