Jaunpur : राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला को लेकर सत्याग्रह आन्दोलन 1242वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 1242वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।
आन्दोलन के समर्थन में शैलेन्द्र यादव एडवोकेट, चन्द्रमणि पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, राम आशीष पाण्डेय, विनय उपाध्याय, विजय प्रकाश मिश्र, उदयराज गौड़, बिहारी लाल यादव, रामनगीना यादव, सन्तोष कुमार, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post