सड़क दुर्घटना में पशु चिकित्सक की मौत। Sanchar Setu


सिंगरामऊ, (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में स्थित हाईवे पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक दान बहादुर अपने बाइक से ढकवा की तरफ जा रहे थे वह बछुवार गांव के पास पहुंचे ही थे कि सुल्तानपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ले गए। जहां पर चिकित्सक अभिषेक वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि हेड इंजरी की वजह से इनके सर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post