वाराणसी। वाराणसी जंक्शन,कैंट से नई दिल्ली तक जाने वाली गाड़ी संख्या 22417/22418 महामना एक्सप्रेस अब मकर संक्रांति के बाद हरियाणा के रोहतक तक चलाई जाएगी। अभी इस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली तक हो रहा है। 17 जनवरी से यह ट्रेन रोहतक तक चलाई जाएगी। साथ ही ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच भी बढ़ाए जाएंगे। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगेगी। उक्त बात लखनऊ मंडल के डी0आर0एम0 एस0एम0 वर्मा ने कही है।
महामना एक्सप्रेस का होगा विस्तार,जाएगी अब रोहतक तक। Sanchar Setu
byटीम संचार सेतु
-
0

Post a Comment