Jaunpur : ​मनोज सोनी आत्महत्या में मां व भाई गिरफ्तार

जफराबाद, जौनपुर। बहुचर्चित मनोज कुमार सोनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने स्थानीय स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को दोपहर आरोपी भाई तथा मां को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि कस्बे के नासही मुहल्ले में सोमवार की रात को मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद मनोज सोनी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने अपने आत्महत्या के लिए अपने बड़े भाई तथा मां उषा देवी पर सम्पत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में बुधवार की शाम को मनोज की पत्नी मान्यता ने अपनी सास उषा देवी, जेठ सन्तोष कुमार सेठ तथा 2 भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रियता से लगी हुई थी। शनिवार की दोपहर 2 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संतोष कुमार सेठ को जफराबाद क्रासिंग तथा व उषा सोनी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश सेठ को घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार लिए गए हैं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post