Jaunpur : ज्यादा से ज्यादा जरूरतमन्दों की मदद करने का प्रयास करें: राजीव मल्ल

सुजानगंज थाना परिसर में किया गया कम्बल वितरण
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज थानाध्यक्ष राजीव मल्ल द्वारा थाने पर कार्यरत चौकीदार एवं मंदिर के पुजारी तथा रसोईयों को अनाम व्यक्ति द्वारा दिए गए 50 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाने पर लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इस दौरान पर एसआई विद्यासागर, मानस तिवारी, अरविंद सिंह, संजीव यादव, गया पटेल के साथ अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने अपील किया कि इस ठंड में आप सभी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करें।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post