jaunpur: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मंजय यादव  मय हमराही कर्मचारी गणो के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त हर्षित सिंह उर्फ आजाद को एक अवैध तमन्चा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम टेकारी से दिनांक 30.12.2024 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 334/2024 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post