​Jaunpur : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली


सिकरारा, जौनपुर। दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लग गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अमित सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाते हुए अपराधियों की तलाश में जुटे हुए हैं। बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कूढा में राधेश्याम तिवारी के यहां आज तिलक का कार्यक्रम था। तिलक में शामिल होने चमन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी प्रतापगढ़ अपने 4 साथियों के साथ बोलोरो गाड़ी में बैठकर आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर से पास लेने के चक्कर में बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके बाद कूढा गांव में उक्त बोलेरो एक बिंद की राइस मिल में धक्का मार दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी चमन के बाह में अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर से उधर भागने लगे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। बोलेरो में सवार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोली किसने चलाया? क्यों चलाया? यह मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए अपराधियों की धर-पकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post