Jaunpur : आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज में फेयरवेल एवं फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

नर्सिंग पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे पवित्र कार्य है: डा. विनोद कुमार
जौनपुर। आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना जलालपुर में फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ जो नर्सिंग बच्चों के लिये यादगार अवसर बन गया। इस दौरान नवागत (फ्रेशर) और पास आउट (फेयरवेल) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. अंजू ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद अतिथिद्वय ने अपने सम्बोधन में फ्रेशर छात्र-छात्राओं को नयी शुरुआत के लिए शुभकामना दिया। 
साथ ही फाइनल ईयर छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रेरित करते हुये कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे पवित्र कार्य है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे डांस, गायन, मिमिक्री, कुछ शैक्षिक खेल भी कराये गये। मिस फ्रेशर-मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फेयरवेल-मिस्टर फेयरवेल का चयन भी किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुये संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उज्जवल भविष्य के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया, विशिष्ट अतिथि यदुनाथ दुबे (पूर्व प्रधान), तिलकधारी पटेल, आर.डी. चौधरी, ओम प्रकाश चक्रवर्ती, अशोक कुमार, उप प्रधानाचार्या वंदना यादव, राजेन्द्र प्रसाद, श्यामजीत यादव, प्रमोद कनौजिया, पवन, हरिश्चन्द्र, अवधेश शुक्ला, दीपक, शैलेन्द्र सहित शिक्षिका साक्षी रीना, अस्मीन, शिवांगी, रोलम, निधि, शालिनी, सुनीता, मोनिका आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार एवं संचालन जीएनएम की छात्राएं खुशी एवं सुप्रिया ने संयुक्त रूप से किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post