Jaunpur : कार्यकाल पूर्ण होने पर टीएसआई जीडी शुक्ला ने माता रानी का किया दर्शन

जौनपुर। जिले में ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर पद पर कमान संभाल रहे जीडी शुक्ला का पुलिस विभाग से कार्यकाल पूर्ण होने के पूर्व शीतला चौकियां धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे। माता रानी जी के दरबार में माता रानी जी के चरणों में मत्था टेका। शीतला चौकियां धाम मन्दिर पुरोहित महंत शीतला चौकियां धाम विनय त्रिपाठी, विपिन सैनी ने मातारानी जी के दरबार दर्शन पूजन कराने के पश्चात माल्यार्पण कर अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। जीडी शुक्ला ने बताया मां शीतला मातारानी जी के असीम कृपा से अपने जीवन का अंतिम कार्यकाल जनपद में रहा। जिले के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद रहते हुए सभी धर्म वर्गों से प्रेम सौहार्द के साथ कार्य करने को मिला। कार्यकाल के दौरान लोगों का विशेष सहयोग मिला। जनपद के सभी समाजसेवी संस्था, स्कूल, मीडिया में पुलिस विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में लोगो का विशेष सहयोग मिला। इसके लिए लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित, आनंद त्रिपाठी, कौशल दुबे,निगम पंडा, रामजोर माली, विनोद माली, रोहित त्रिपाठी,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post