​Jaunpur : बीडीओ जलालपुर को डीएम ने लगाई फटकार


जिलाधिकारी ने किया ब्लॉक का निरीक्षण
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कार्यालय परिसर में सीमा स्तम्भ रखे गये थे जिन्हें 15 नवम्बर तक राजस्व परिषद के निर्देश के क्रम में गांव की सीमाओं पर आवश्यकतानुसार तथा जहां सीमास्तम्भ क्षतिग्रस्त हो गये थे वहां लगाये जाने थे, लेकिन अब तक नहीं लगाये जाने पर डीएम ने एसडीएम केराकत और खण्ड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और बीडीओ जलालपुर के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए 3 दिवस के भीतर सभी सीमा स्तम्भ लगवाने के निर्देश दिये और जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
फैमिली आईडी में कम प्रगति पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की और प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थिति पंजिका तथा निरीक्षण पंजिका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण पंजिका के अवलोकन के दौरान नियमित निरीक्षण नहीं होना पाये जाने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए निर्देश दिया कि जिला स्तरीय अधिकारी 15 दिन के भीतर निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि कर्मचारी और अधिकारी समय से आकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए पात्रों को शासन की योजनाओं के लाभ दें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित पोर्टल पर लम्बित आवेदनों की जानकारी लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिये। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि अभिलेखों का रख-रखाव उचित ढंग से किया जाए और कार्यालय में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये। इस दौरान कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post