​Jaunpur : चोरी के 190 खाली गैस सिलेंडर बरामद


टाटा मैजिक गाड़ी भी बरामद, 2 अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने चोरी गए 190 खाली गैस सिलेंडर (14 किग्रा इण्डेन मार्का) बरामद करते हुए दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। टाटा मैजिक वाहन को सीज कर दिया गया।
थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार, एसआई सुनील कुमार यादव, एसआई मुन्नीलाल कन्नौजिया और एसआई शमीम खां अपनी टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर मोलनापुर निर्माणधीन नहर पुलिया के पास से दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम निवासी ग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतरांव प्रयागराज और सौरभ पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म.प्र. हालपता पप्पू पासी के मकान में सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे सीएचसी के सामने थाना हंडिया प्रयागराज को  गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी सोमवार को रात साढ़े 7 बजे हुई।
आरोपियों की निशानदेही पर 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 किग्रा इण्डेन मार्का बरामद किया गया। जिसमें थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी के जनार्दन इण्डेन गैस एजेन्सी से 141 सिलेण्डर 19 नवम्बर को चोरी किया गया था और 27 मई को पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गैस एजेंसी से 49 सिलेंडर चोरी किया गया था। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पासवान, कांस्टेबल सुदीप सिंह, उदय प्रताप, पवन चौहान, पवन कुमार, राजू चौहान, रमेन्द्र यादव शामिल थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post