Trending

महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 8 को | Sanchar Setu

टीम संचार सेतु

 

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उप्र एवं उप्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 नवम्बर तक स्पोर्टस स्टेडियम बुलंदशहर में किया जा रहा है। जौनपुर के सीनियर महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 8 नवंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला खिलाड़ी ही 9 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स, जो डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन, परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शशि कुमार यादव बॉक्सिंग प्रशिक्षक से सम्पर्क कर सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!